{"_id":"6af174c03697da4dc10b1cb5","slug":"video-a-tire-on-a-moving-truck-burst-in-jalandhar-a-major-accident-was-averted-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में चलते ट्रक का टायर फटा, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक का पिछला टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चमड़े से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चौक में जा घुसा और वहां लगे बोर्ड, दीवार व स्ट्रीट लाइटों को टक्कर मारते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के बिल्कुल नजदीक जाकर रुक गया।
गनीमत रही कि ट्रक प्रतिमा से टकराने से पहले ही रुक गया और हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक चौक में घुस गया और वहां लगा नाम का बोर्ड, दीवार तथा स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त कर दीं। ट्रक की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ आगे बढ़ जाता तो बाबा साहेब की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंच सकता था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक भी इस घटना से हैरान था। उसने बताया कि उसे समझ नहीं आया कि ट्रक अचानक चौक के अंदर कैसे पहुंच गया।
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने चालक द्वारा हेडफोन लगाने और ध्यान भटकने की बात कही है। हालांकि, इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक पूरी तरह चमड़े के सामान से लदा हुआ था। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई राहगीर या अन्य व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। पुलिस और प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों तथा सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।