{"_id":"6aab75641673310d57059b8c","slug":"video-youth-attacked-with-a-rod-in-moga-after-attempting-to-stop-drug-peddling-attack-was-life-threatening-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में नशा बेचने से रोकने गए युवक पर जानलेवा हमला, रॉड से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में नशा बेचने से रोकने गए युवक पर जानलेवा हमला, रॉड से किया वार
मोगा के गांव नत्थूवाला जदीद में नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे युवकों पर कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में लवप्रीत सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दो अन्य युवकों को भी मामूली चोटें लगने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह की ओर से गांव को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशा विरोधी टीम का गठन किया गया है। लवप्रीत सिंह भी इस टीम का सदस्य है। टीम के सदस्यों को गांव में कुछ युवकों पर नशे का कारोबार करने का शक था। पीड़ित लवप्रीत सिंह ने बताया कि जब नशा विरोधी टीम से जुड़े युवकों ने संदिग्ध युवक का पीछा किया तो कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में लवप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस और गांव के सरपंच को दे दी गई है। पीड़ित लवप्रीत सिंह के अनुसार, गांव में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं की टीम बनाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबार के शक में एक युवक का पीछा करने के बाद उन पर हमला किया गया। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं गांव के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं को नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद कथित हमलावर मौके से फरार हो गए, लेकिन बाद में बड़ी संख्या में गांव में दोबारा पहुंचे। सरपंच के मुताबिक, इससे गांव में डर का माहौल बन गया और कुछ घरों के दरवाजों पर भी तेजधार हथियारों से वार किए गए। सरपंच ने बताया कि पूरे मामले की सूचना थाना अजीतवाल पुलिस को दे दी गई है। इसके अलावा हलका निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है।
थाना अजीतवाल के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि नत्थूवाला जदीद से संबंधित मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से संबंधित गांव में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर पीछा किए जाने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पुलिस द्वारा फुटेज और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।