{"_id":"6a98e0efaa019dbe1f05c07a","slug":"video-two-people-including-a-coach-killed-in-a-collision-between-a-swift-dzire-and-a-scorpio-in-zira-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो की भिड़ंत में कोच समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो की भिड़ंत में कोच समेत दो की मौत
जीरामें तलवंडी जल्लेखां के नजदीक बुधवार को स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार सरकारी स्कूल के कोच समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित परिवार के अनुसार कोच गुरिंदर सिंह निवासी मोगा गांव हरदासे स्थित सरकारी स्कूल में कोच के पद पर कार्यरत था। बुधवार को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में अपने दोस्त व कोच हरसिमरन सिंह के 16 वर्षीय बेटे के साथ मोगा जा रहा था। जब वे तलवंडी जल्लेखां के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि गुरिंदर सिंह कार में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए जीरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।