{"_id":"6a990628ac04ae7ab2012cd2","slug":"video-gurmanpreet-from-ggs-international-school-guruharsahai-won-a-gold-medal-at-the-national-athletics-meet-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाए के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के गुरमनप्रीत ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाए के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के गुरमनप्रीत ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, दीप सिंह वाला के होनहार खिलाड़ी गुरमनप्रीत सिंह ने नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरमनप्रीत की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार श्री केवी इंग्लिश स्कूल, चिकबल्लापुर, कर्नाटक की ओर से महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर में नेशनल स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जैवलिन थ्रो मुकाबले में जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल दीप सिंह वाला के गुरमनप्रीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
गुरमनप्रीत की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि गुरमनप्रीत की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना स्कूल के लिए गर्व की बात है। गुरमनप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।