{"_id":"6ac1f7c1ed957e0a3805ecef","slug":"video-the-life-philosophy-of-guru-ravidas-ji-was-showcased-using-500-drones-in-zira-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में 500 ड्रोन से दिखाया गया गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में 500 ड्रोन से दिखाया गया गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन
पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, महियां वाला कलां, जीरा में किया गया। 500 ड्रोन के माध्यम से आसमान में रोशनी की मनमोहक आकृतियां बनाकर गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद संगत ने इस अनूठी प्रस्तुति को श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा।
इससे पहले रागी जत्था सतपाल सिंह बाघा पुराना ने कीर्तन के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं तथा समानता और भाईचारे के संदेश से संगत को जोड़ा। इस दौरान विधायक जीरा नरेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के माध्यम से गुरु जी के समानता, सामाजिक न्याय, दया और मानव सम्मान के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रकाश पर्व को समर्पित 92 ड्रोन शो करवाए जा रहे हैं। 4 अक्तूबर को मेरिटोरियस स्कूल हकूमत सिंह वाला, फिरोजपुर में भी ड्रोन शो होगा। इस मौके पर एसडीएम जीरा सूरज कुमार सहित विभिन्न अधिकारी, आप नेता और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।