{"_id":"6ac21ae557ec8c397407a3dc","slug":"video-major-search-operation-in-faridkot-under-operation-caso-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में ऑपरेशन CASO के तहत बड़ा सर्च अभियान, नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में ऑपरेशन CASO के तहत बड़ा सर्च अभियान, नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस की दबिश
फरीदकोट में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन CASO के तहत बड़े स्तर पर चेकिंग और सर्च अभियान चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की अगुवाई में पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के नशे के हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों में दबिश दी। इस दौरान नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनके नेटवर्क और लिंक की भी जांच की गई। अभियान के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऑपरेशन CASO के तहत अब तक नशे से संबंधित करीब 12 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और सर्च अभियान अभी जारी है।
एसएसपी ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशे का कारोबार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि जिन परिवारों के बच्चे नशे की लत में फंस चुके हैं और नशा छोड़ना चाहते हैं, वे पुलिस से संपर्क करें। सरकार और पुलिस ऐसे लोगों के इलाज में हरसंभव मदद करेगी, ताकि उन्हें नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।