{"_id":"6ab5486fa5e35d201e0cc941","slug":"video-the-cia-staff-in-ferozepur-apprehended-two-accused-individuals-and-recovered-6255-kg-of-heroin-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को काबू कर 6.255 किलो हेरोइन बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने दो आरोपियों को काबू कर 6.255 किलो हेरोइन बरामद की
सीआईए स्टाफ जीरा की पुलिस ने सीमा पार से हेरोइन मंगवाकर उसकी सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को मामले में नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 255 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ जीरा को गुप्त सूचना मिली थी कि सतनाम सिंह पुत्र वीर और गुरमुख सिंह उर्फ धम्मी पुत्र सुखचैन सिंह निवासी गांव जकरांव, थाना सदर फिरोजपुर, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं। दोनों आरोपी विदेश से मंगवाई गई हेरोइन की सप्लाई सुखचैन सिंह और रेशम सिंह उर्फ कक्कड़ को करते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखचैन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव जकरांव तथा रेशम सिंह उर्फ कक्कड़ पुत्र फौजा सिंह निवासी बस्ती रूड़ेवाली, गांव भाला फराया मल, थाना आरिफके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी डीलक्स मोटरसाइकिल पर गांव संदू शाह वाला में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 6 किलो 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।