{"_id":"6a8d690b1cd6868c1704ba34","slug":"video-struggle-of-aam-aadmi-clinic-employees-continues-in-firozpur-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में आम आदमी क्लीनिक कर्मचारियों का संघर्ष जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में आम आदमी क्लीनिक कर्मचारियों का संघर्ष जारी
फिरोजपुर में सांझा फ्रंट आम आदमी क्लीनिक पंजाब की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी गईं। फ्रंट के नेताओं ने कहा कि 27 जुलाई की हड़ताल के बाद सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद इन्हें जमीन स्तर पर लागू नहीं किया गया।
फ्रंट की प्रमुख मांगों में इंसेंटिव में बढ़ोतरी, कैजुअल लीव के साथ मेडिकल लीव की सुविधा तथा कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा देना शामिल है। इसके अलावा मौजूदा एंपैनलमेंट व्यवस्था खत्म कर कर्मचारियों को डीएचएस के अधीन कांट्रैक्ट पर लाने की मांग की गई है।
फ्रंट नेताओं ने सरकार से मांगों को जल्द लागू कर कर्मचारियों को स्पष्ट जानकारी देने की अपील की। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को सीएचओ यूनियन, आउटसोर्सिंग यूनियन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन और अन्य रेगुलर यूनियनों द्वारा किए जाने वाले संघर्ष को साझा फ्रंट पूर्ण समर्थन देगा।
आज के धरने में पीएसएसएफ, सीएचओ, एन एच एम यूनियन समेत अन्य संगठनों ने भी शिरकत कर सहयोग दिया। फ्रंट ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।