Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Special Director General of Police Arpit Shukla listened to the grievances of students from Shaheed Bhagat Singh University, Ferozepur.
{"_id":"6abb278c75326d69d5044ccf","slug":"video-special-director-general-of-police-arpit-shukla-listened-to-the-grievances-of-students-from-shaheed-bhagat-singh-university-ferozepur-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं समस्याएं
फिरोजपुर स्थित शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने समस्या सुनीं। इस मौके पर एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू भी थे।
पुलिस अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की तथा उनकी समस्याओं, मांगों और परेशानियों को सुना। इस दौरान कैंपस की सुरक्षा, आसपास का माहौल, यातायात व्यवस्था और शैक्षणिक वातावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम तुरंत उठाए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा व सम्मान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को नशे और असामाजिक तत्वों से दूर रहकर पढ़ाई व शोध कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सहयोग जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में दिक्कत आ रही थी उसे भी हल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।