{"_id":"6ac85d0d991307ded80d53e3","slug":"video-special-cleaning-of-garbage-and-bushes-along-railway-tracks-in-ferozepur-division-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे और झाड़ियों की विशेष सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे और झाड़ियों की विशेष सफाई
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे ट्रैक और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एक अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में छह से आठ अक्तूबर तक तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे, प्लास्टिक और उगी हुई झाड़ियों को हटाया गया। इसके अलावा चिन्हित कचरा स्थलों की सफाई कर एकत्रित कचरे का पृथक्करण किया गया, ताकि उसका उचित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
कचरे के निस्तारण के लिए स्थानीय निकायों और अधिकृत एजेंसियों के साथ समन्वय भी किया गया। सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जरूरत के अनुसार जेसीबी और टिपर मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
फिरोजपुर मंडल की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, स्टेशन परिसरों और रेलवे ट्रैक के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और कचरा-मुक्त बनाए रखना है। मंडल में पूरे अक्तूबर महीने के दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।