{"_id":"6ace0abb9bd1b575a708ebf8","slug":"video-speaker-sandhwan-reviews-paddy-procurement-during-a-meeting-in-kotkapura-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में स्पीकर संधवां ने बैठक करके लिया धान खरीद का जायजा, आढ़तियों और शैलर मालिकों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में स्पीकर संधवां ने बैठक करके लिया धान खरीद का जायजा, आढ़तियों और शैलर मालिकों की सुनीं समस्याएं
धान और बासमती के सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार को कोटकपूरा स्थित आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने आढ़तियों और शैलर मालिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया।
इस मौके पर बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि इस बार धान और बासमती की अच्छी पैदावार हुई है। किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ बैठक कर खरीद प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सामने आई समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसानों सहित किसी भी वर्ग को परेशानी न हो।
स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य की सभी मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके बावजूद जहां भी कोई कमी सामने आ रही है, उसे दूर करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।