{"_id":"6aa0111cd34e45a83f0a7197","slug":"video-six-miscreants-launched-a-murderous-attack-on-a-petrol-pump-employee-using-rods-and-sticks-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा: पेट्रोल पंप पर 6 बदमाशों ने कर्मचारी पर रॉड-डंडों से किया जानलेवा हमला, सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा: पेट्रोल पंप पर 6 बदमाशों ने कर्मचारी पर रॉड-डंडों से किया जानलेवा हमला, सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से किए हवाई फायर
मोगा-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गांव चुडचक्क के पास स्थित बालाजी पेट्रोल फिलिंग स्टेशन पर सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार 6 अज्ञात युवकों ने पेट्रोल भरवाने के बाद मामूली विवाद को लेकर पंप कर्मचारी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। साथी कर्मचारी को बचाने के लिए पेट्रोल पंप पर तैनात सुरक्षा गार्ड व पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायर किए। इस दौरान एक हमलावर गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी उसे स्कॉर्पियो में डालकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चुडचक्क निवासी जगराज सिंह ने बताया कि वह बालाजी पेट्रोल फिलिंग स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात है। 7 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में 6 युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने तेल गाड़ी में डलवाया। इसके बाद किसी बात को लेकर उनकी पंप कर्मचारी जसपाल सिंह निवासी चुडचक्क के साथ कहासुनी हो गई। रॉड-डंडों से कर्मचारी पर किया हमला देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गाड़ी से लोहे की रॉड और डंडे निकालकर जसपाल सिंह पर हमला कर दिया। साथी कर्मचारी को हमलावरों से घिरा देख सुरक्षा गार्ड जगराज सिंह ने उन्हें रोकने और स्थिति को काबू करने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में दो फायर किए।फायरिंग के दौरान हमलावरों में से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद बाकी युवक उसे उठाकर स्कॉर्पियो में डालकर मौके से फरार हो गए।
डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि सोमवार की रात मोगा-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गांव चुडचक्क के पास स्थित बालाजी पेट्रोल फिलिंग स्टेशन पर
फायरिंग के घटना हुई थी। सुरक्षा गार्ड जगराज सिंह के बयानों के आधार पर 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 148, दिनांक 8 सितंबर 2026 दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना अजीतवाल पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्कॉर्पियो के नंबर और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।