{"_id":"6aa140f426052131970c7f0b","slug":"video-shiromani-akali-dal-holds-punjab-bachao-rally-in-mogas-dharamkot-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के धर्मकोट में शिरोमणि अकाली दल ने की ‘पंजाब बचाओ’ रैली, आप पर बोला जमकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के धर्मकोट में शिरोमणि अकाली दल ने की ‘पंजाब बचाओ’ रैली, आप पर बोला जमकर हमला
मोगा के धर्मकोट स्थित दाना मंडी में शिरोमणि अकाली दल की ओर से ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
इस दौरान मोगा जिले की समूह वरिष्ठ लीडरशिप भी मौजूद रही। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपने विचार रखे। रैली में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाने पर लेते हुए कहा कि भगवंत मान चुटकुले सुनाकर लोगों को हंसाते हुए मुख्यमंत्री बन गए, लेकिन आज वही हंसते-हंसते पूरे पंजाब को रुलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का सपना मुख्यमंत्री बनना था और वह सपना पूरा हो गया, लेकिन उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने की कोशिश नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।