{"_id":"6ad47b2fc20e00cb430a23dd","slug":"video-police-search-operation-in-drug-hotspots-of-faridkot-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का तलाशी अभियान, संदिग्धों के घरों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का तलाशी अभियान, संदिग्धों के घरों पर छापेमारी
फरीदकोट में जिला पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत नशे के हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन के तहत नशा तसकरी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसना, नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ना और नशे के कारोबार में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर सर्च अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में फरीदकोट के नशा हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में विभिन्न स्तर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। डीएसपी ने कहा कि नशों के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और नशा तस्करी में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।