{"_id":"6ad19d8895c72483ee09c8fb","slug":"video-organizations-in-kotkapura-held-a-candlelight-march-to-pay-tribute-to-parminder-singh-jhota-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में संगठनों ने परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में संगठनों ने परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च
मानसा में नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कोटकपूरा में वीरवार देर शाम विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार से मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। कैंडल मार्च गुरुद्वारा पातशाही दसवीं से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ बत्तियां वाला चौक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ मुहिम को और तेज करने का संकल्प लिया। इस मौके पर यूथ अकाली दल के नेता एडवोकेट अनुप्रताप सिंह बराड़, अकाली दल वारिस पंजाब के वरिष्ठ नेता रछपाल सिंह सोसन और कांग्रेस नेता धनजीत सिंह विर्क सहित विभिन्न संगठनों के नेताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने परमिंदर सिंह झोटा की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उनकी लड़ाई और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताओं ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और इसे रोकने में सरकार व पुलिस प्रशासन प्रभावी साबित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को भी आगे आकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। सभी संगठनों ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।