{"_id":"6a86d8d262318d24c0049ce1","slug":"video-nhm-employees-and-asha-workers-burned-an-effigy-of-the-government-in-firozpur-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में एनएचएम कर्मचारियों और आशा वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में एनएचएम कर्मचारियों और आशा वर्करों ने फूंका सरकार का पुतला
फिरोजपुर में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों और आशा वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कर्मचारियों ने कहा कि उनका संघर्ष पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार जारी है।
एनएचएम नेता बागीच सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि ‘बराबर काम, बराबर वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए। इसके अलावा लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस देने की मांग भी की गई। आशा वर्कर यूनियन की प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि आशा वर्करों को कम से कम 26 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए तथा काटे गए भत्ते बहाल किए जाएं।
उन्होंने कहा कि आशा वर्कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभाती हैं। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर नरेंद्र सिंह और डॉ. प्रीत मखीजा ने कहा कि कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर लंबे समय से उचित ध्यान नहीं दिया गया।
प्रदर्शन में डॉ. नीतिका, डॉ. शिवलक्षना, राजविंदर कौर, नेहा, बलदेव सिंह, परमिंदर कौर, हरजिंदर सिंह, हरबंस लाल, रिंकू कंबोज, डॉ. ललित, पूजा, संगीता, अज्जे और सुखदेव सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पैरामेडिकल यूनियन के नेता नरेंद्र शर्मा, राम प्रसाद, करनजीत तथा आशा वर्करों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।