Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Kotkapura, thieves broke into the home of a family that had gone to attend a *satsang* (spiritual gathering) on Diwali, making off with valuables worth lakhs in just two hours.
{"_id":"6af1477df4fb062928066cb5","slug":"video-in-kotkapura-thieves-broke-into-the-home-of-a-family-that-had-gone-to-attend-a-satsang-spiritual-gathering-on-diwali-making-off-with-valuables-worth-lakhs-in-just-two-hours-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में दिवाली पर सत्संग में गए परिवार के घर में घुसे चोर,दो घंटे में लाखों का माल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में दिवाली पर सत्संग में गए परिवार के घर में घुसे चोर,दो घंटे में लाखों का माल साफ
कोटकपूरा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े भी घर सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जैतो चुंगी के पास चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां परिवार के सदस्य दिवाली के अवसर पर सत्संग में शामिल होने गए हुए थे। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर से करीब 15 तोले सोने के गहने और 6 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फतेह चंद छाबड़ा का परिवार सुबह करीब 9 बजे गांव संधवां स्थित डेरा राधा स्वामी में दिवाली के सत्संग के लिए गया था। करीब दो घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारियों से सोने के गहने और नकदी गायब मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे तोड़कर कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार से जानकारी हासिल की तथा पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले को ट्रेस करने के निर्देश दिए। परिवार के करीबी रिश्तेदार विजय नरूला ने बताया कि परिवार के सत्संग के लिए घर से बाहर जाने के दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करवाया जाए। उधर, थाना सिटी के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।