{"_id":"6a882c280ca0fa3cae05df16","slug":"video-grp-conducts-search-operation-at-ferozepur-railway-station-in-view-of-the-punjab-bandh-no-suspicious-object-found-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब बंद के मद्देनजर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध वस्तु नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब बंद के मद्देनजर फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
पंजाब बंद की कॉल और रेलवे यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी थाना फिरोजपुर की ओर से रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान स्पेशल डीजीपी जीआरपी पटियाला और डीएसपी जोनल जीआरपी फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया।
पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन के तहत जीआरपी कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री-एग्जिट गेट सहित अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा स्टेशन परिसर में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
जीआरपी कर्मचारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस सामान अथवा संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने के बजाय तुरंत नजदीकी जीआरपी या आरपीएफ को इसकी सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे परिसर में सतर्कता लगातार जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।