{"_id":"6a86d8addde86eb30a0148fd","slug":"video-gold-and-silver-jewelry-worth-lakhs-stolen-after-breaking-down-the-house-gate-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर का गेट तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के भारत नगर इलाके में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय मकान मालिक का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार वापस लौटा तो घर का गेट टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और जेवर गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
भारत नगर निवासी भूषण कुमार का परिवार बुधवार शाम को घर को ताला लगाकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। परिवार की गैरमौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों की तलाशी लेकर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
पीड़ित भूषण कुमार ने बताया कि घर में परिवार के जेवर के अलावा कुछ रिश्तेदारों के जेवर भी रखे हुए थे। चोर इन सभी जेवरों को लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। परिवार के देर रात करीब साढ़े 11 बजे घर पहुंचने पर वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।
डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।