{"_id":"6a8ac2e3b0ffc5276105ac13","slug":"video-fir-registered-against-himachal-for-polluting-the-sutlej-river-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतलुज नदी प्रदूषित करने का मामला, हिमाचल के उद्योगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज नदी प्रदूषित करने का मामला, हिमाचल के उद्योगों पर केस दर्ज
रोपड़ में सतलुज नदी को प्रदूषित करने के मामले में पुलिस ने पंजाब में पहली एफआईआर दर्ज की है। यह मामला रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के उद्योगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
बारिश के चलते सतलुज नदी में बड़ी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है।
आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों से निकलने वाला वेस्ट मटीरियल सतलुज नदी में पहुंच रहा है, जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। यही प्रदूषित पानी आगे सरहिंद और बिस्त दोआब नहरों में भी जा रहा है।
रविवार सुबह रोपड़ में सतलुज नदी में बड़े स्तर पर गंदगी दिखाई देने के बाद सैर करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी विधायक दिनेश चड्ढा को दी।
सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खुद पुलिस को बयान देकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई।
विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उद्योगों का वेस्ट मटीरियल सतलुज नदी में डाला जा रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब के संबंधित विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
दिनेश चड्ढा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए नियमों को और सख्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि NGT की कार्रवाई केवल खबरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर भी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।