{"_id":"6ae85679320528e1240bb6b6","slug":"video-farmers-companion-dies-after-falling-from-a-tractor-in-kotkapura-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में ट्रैक्टर से गिरकर किसान के साथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में ट्रैक्टर से गिरकर किसान के साथी की मौत
धान की फसल लेकर मंडी जा रहे एक किसान के साथ हुए हादसे में उसके साथी की जान चली गई। घटना सोमवार तड़के कोटकपूरा के बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के नजदीक हुई। मृतक की पहचान जिला मोगा के गांव वांदर डोड निवासी जीवन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वांदर डोड निवासी किसान जगदेव सिंह अपने साथी जीवन सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लेकर कोटकपूरा मंडी की ओर आ रहा था। रास्ते में बठिंडा रोड पर रिलायंस मॉल के नजदीक सड़क पर बने हंप से ट्रैक्टर गुजरते समय जीवन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायरों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच जोरा सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि जीवन सिंह उनके गांव का निवासी था और उसके परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि जीवन सिंह उसी ट्रैक्टर के नीचे आया था या उसके साथ चल रहे किसी अन्य ट्रैक्टर की चपेट में आया। उधर, थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।