Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Defections intensify in Chandigarh Amarjit Singh Gujral joins Akali Dal Sukhbir Badal welcome

चंडीगढ़ में दल-बदल का सिलसिला तेज: अमरजीत सिंह गुजराल अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने किया स्वागत

Mon, 09 Nov 2026 01:56 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

एसजीपीसी की कार्यकारी सदस्य हरजिंदर कौर ने अमरजीत सिंह गुजराल और रविंदर कौर गुजराल का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रविंदर कौर का वार्ड नंबर 23 से विशेष जुड़ाव रहा है और वह इस वार्ड से कई बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Defections intensify in Chandigarh Amarjit Singh Gujral joins Akali Dal Sukhbir Badal welcome
जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गुजराल अकाली दल में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले शहर की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद रविंदर कौर गुजराल सहित अपने कई समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम को चंडीगढ़ में अकाली दल के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरनजीत सिंह विली ने कहा कि गुजराल के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ताकत मिलेगी। इसका सकारात्मक असर आगामी निगम चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ में अकाली दल के पक्ष में नई लहर शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई अन्य प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी पार्टी में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतना पार्टी का लक्ष्य है। इससे चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसजीपीसी की कार्यकारी सदस्य हरजिंदर कौर ने अमरजीत सिंह गुजराल और रविंदर कौर गुजराल का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रविंदर कौर का वार्ड नंबर 23 से विशेष जुड़ाव रहा है और वह इस वार्ड से कई बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि गुजराल दंपती क्षेत्र के विकास और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर मनमोहन कौर, जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, पवन गोयल, परविंदर सिंह और इश्तिंदर सिंह हैप्पी सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed