{"_id":"6a9977f40cb7b7cb390824c7","slug":"video-drug-smugglers-house-demolished-in-chandi-wala-village-hussainiwala-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हुसैनीवाला के गांव चांदी वाला में नशा तस्कर का मकान गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला के गांव चांदी वाला में नशा तस्कर का मकान गिराया
फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव चांदी वाला में पुलिस प्रशासन ने वीरवार शाम नशा तस्कर के मकान पर पीला पंजा चलाकर उसे गिरा दिया। पुलिस के मुताबिक मकान के मालिक सोना सिंह पुत्र बोगा सिंह के खिलाफ 800 ग्राम हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज है और वह फिलहाल जेल में बंद है।
मकान गिराए जाने के दौरान सोना सिंह की बहन जोता रानी ने बताया कि यह मकान उसके पिता बोगा सिंह ने मेहनत-मजदूरी कर वर्ष 2005 में बनवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान गिराने से पहले प्रशासन की ओर से परिवार को कोई नोटिस नहीं दिया गया। उसकी मां किसी बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए फिरोजपुर से बाहर गई हुई है, जबकि उसका भाई सोना सिंह जेल में बंद है।
जोता रानी ने कहा कि यह मकान नशे की कमाई से नहीं, बल्कि उसके पिता की मेहनत की कमाई से बनाया गया था। उसके भाई के खिलाफ करीब चार माह पहले नशे के मामले में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।
उधर, डीएसपी ने बताया कि सोना सिंह को 800 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि उक्त मकान सरकारी जमीन पर बना हुआ था, इसलिए सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए मकान गिराया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और पटवारी भी मौके पर मौजूद थे।
वहीं, पीड़ित परिवार के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने प्रशासन के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उक्त जमीन सरकारी नहीं है और इसकी मालिकी परिवार के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के मकान गिरा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।