फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dispute over attendance register in Maluka Panchayat

मलूका पंचायत में हाजिरी रजिस्टर पर विवाद

Wed, 23 Sep 2026 11:51 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:51 AM IST
Dispute over attendance register in Maluka Panchayat
नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर रामपुरा फूल से आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका आमने-सामने हो गए।  हाजिरी रजिस्टर चेक करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए विधायक को वहां से जाने की सलाह दी। विधायक के वापस लौटते समय मलूका के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के मुताबिक, विधायक बलकार सिंह सिद्धू नगर पंचायत मलूका के कार्यालय में कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर चेक करने पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि नगर पंचायत प्रधान ने उनकी गैरहाजिरी लगा दी है। इसी शिकायत के आधार पर वह हाजिरी रजिस्टर देखने पहुंचे थे। विधायक का आरोप है कि जब वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे तो हाजिरी रजिस्टर वहां मौजूद नहीं था। पूछताछ करने पर उन्हें बताया गया कि रजिस्टर नगर पंचायत प्रधान अपने घर पर ले गए हैं। इसी दौरान मामले की जानकारी पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को हुई और वह अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। विधायक ने कहा- कर्मचारियों के हक में पहुंचे थे विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में यदि कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाई जाती है तो उनके नियमित होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है और वह उनकी शिकायत पर ही हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पहुंचे थे। विधायक के अनुसार, रजिस्टर कार्यालय में नहीं मिलने पर उन्होंने नगर पंचायत प्रधान से इसके बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और उनके समर्थक वहां पहुंच गए और विवाद की स्थिति पैदा हो गई। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ बहस की गई और माहौल खराब किया गया। मलूका बोले- विधायक को हाजिरी रजिस्टर चेक करने का अधिकार नहीं वहीं, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने विधायक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की गैरहाजिरी नहीं लगाई गई है। मलूका के अनुसार, विधायक को नगर पंचायत के कार्यालयी काम में इस तरह दखल देने का अधिकार नहीं है। मलूका ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी की हाजिरी से संबंधित जांच करनी है तो संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया जा सकता है। उन्होंने विधायक पर नगर पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप कर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और विधायक को वहां से जाने की सलाह दी। विधायक जब अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगे तो मलूका समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद नगर पंचायत में राजनीतिक टकराव को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड के बाद बच्चों संग कमरे में कैद हुआ आरोपी

23 Sep 2026

मेरठ: किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सुशांत सिटी में की पंचायत, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 Sep 2026

Meerut: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 221 जोड़ो जीवनसाथी के बंधन में बंधे

22 Sep 2026

Meerut: भोला झाल पर उमड़ा भगवान श्री गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: हनुमान झांकी के साथ निकली पदयात्रा, भूमि पूजन कर स्थापित की धर्म ध्वजा

22 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीए तृतीय वर्ष के छात्रों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मवाना भेजने का विरोध

22 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

22 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

22 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

22 Sep 2026

Meerut: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में हुई महाआरती

22 Sep 2026

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर में पुलिस का आया बयान, इस वजह से हुई तीन लोगों की हत्या

22 Sep 2026

पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और तनाव को दिखाती फिल्म डियर हसबैंड, कानपुर पहुंची टीम

22 Sep 2026

मसूरी में सुनार की दुकान पर नकली कुंडल बदलने वाला ठग रंगे हाथों दबोचा गया

22 Sep 2026

12 घंटे से बिजली गुल, कनावनी डूब क्षेत्र में लोगों ने पुस्ता रोड जाम किया

22 Sep 2026

मोदीनगर में सारा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान तोड़ने का आरोप लगाया

22 Sep 2026

साहिबाबाद में तीन साल से जर्जर है सरकारी स्कूल का रास्ता, छात्राओं ने ठीक कराने की मांग

22 Sep 2026

ऋण के बदले रिश्वत की मांग: फील्ड अफसर अनुराग सिंह और फोर्थ ग्रेड कर्मी रईस को लेकर साथ गई सीबीआई टीम, 10 घंटे पूछताछ

22 Sep 2026

कानपुर: हैलट अस्पताल के अंदर की रोड जर्जर, मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानी

22 Sep 2026

VIDEO: मनौतियों के राजा के पंडाल में बही भक्ति की धारा, गूंजे भक्ति गीत

22 Sep 2026

रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव, कटा दाहिना पैर रेल पटरी से दूर पुलिस को मिला

22 Sep 2026

जमानत पर जेल से बाहर आते ही पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस

22 Sep 2026

नूंह में एनडीपीएस के दोषी को 12 साल की कैद, 1.50 लाख जुर्माना

22 Sep 2026

अकराबाद के गांव दभा में महिला की सांप के काटने से मौत, बाईगीर करते रहे झाड़-फूंक

22 Sep 2026

कानपुर: सीएसजेएमयू में हुए युवा संवाद कार्यक्रम में बोले वक्ता- युवा साधारण नहीं, लोगों के लिए उदाहरण बनें

22 Sep 2026

आधार और फिंगरप्रिंट से साइबर ठगी का खेल: अररिया में छापेमारी, 6 गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत सामान बरामद

22 Sep 2026

अधिवक्ता ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, एक घंटे जाम में फंसे वाहन

22 Sep 2026

18 करोड़ में नेहरू स्टेडियम में बनेंगे रिहैबिलिटेशन सेंटर

22 Sep 2026

UP Vidhan Sabha Election 2027: बीजेपी को मिल गया सपा के PDA फॉर्मूला का काट!

22 Sep 2026

कानपुर: यूनाइटेड पब्लिक स्कूल के छात्रों को मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

22 Sep 2026

कानपुर: बुढ़वा मंगल पर हिंदू-मुस्लिम एकता समिति ने किया भंडारा

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed