{"_id":"6ac21ae91ec1fe3daa01293a","slug":"video-despite-the-dry-day-on-gandhi-jayanti-liquor-shops-remained-open-in-talwara-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद तलवाड़ा में खुले शराब के ठेके, बिक्री के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर ड्राई डे के बावजूद तलवाड़ा में खुले शराब के ठेके, बिक्री के आरोप
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा घोषित ड्राई डे के बावजूद तलवाड़ा क्षेत्र में शराब के देसी और अंग्रेजी ठेके खुले रहने तथा कथित तौर पर शराब की बिक्री किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्धारित प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र के कई शराब ठेके शाम करीब पांच बजे के बाद भी खुले दिखाई दिए और वहां शराब की बिक्री होती रही।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांधी जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद इस बार तलवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में कुछ शराब की दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली दिखाई दीं। लोगों का आरोप है कि मेन बाजार, बस स्टैंड, पौंग बांध मार्ग तथा पुलिस चैक पोस्ट के समीप स्थित शराब के ठेकों के अलावा पंजाब-हिमाचल सीमा के आसपास भी कथित रूप से शराब की बिक्री जारी रही।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानें खुली रहने और बिक्री किए जाने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी आदेशों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन और आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।