फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab big news today Former Sarpanch murdered in Ludhiana

Chd-Pb Big News: हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सरपंच की हत्या; संधू हत्याकांड में ऑडियो वायरल

Sun, 04 Oct 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ अमृतसर में आरोपी गिरफ्तार। लुधियाना में खेत से लौटते समय पूर्व सरपंच की हत्या। मैड संधू हत्याकांड को लेकर ऑडियो वायरल।  पढ़ें आज की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news today Former Sarpanch murdered in Ludhiana
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना में राजस्थान के दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार। अमृतसर में एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार। गोल्ड जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत के घर जश्न का माहौल। दलित युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त। चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का आयोजन। पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन

एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों के दौरान अमृतसर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एके-47 राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्करों से संपर्क होने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में राजस्थान के दो आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
लुधियाना में उद्योगपतियों को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। थाना डिवीजन नंबर-8 की टीम ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को दबोचा है जो कारोबारियों के ठिकानों और दफ्तरों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक 9 एमएम की पिस्तौल, 10 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक कब्जे में ली है। दोनों आरोपी राजस्थान से हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

लुधियाना में पूर्व सरपंच की हत्या
लाडोवाल थाने क्षेत्र के मनेवाल गांव के पूर्व प्रधान नवतेज सिंह उर्फ नीटू 60 बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी इनोवा कार को निशाना बनाते हुए करीब दस राउंड गोलियां दागीं। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। नवतेज सिंह अपने खेतों से घर को लौट रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर

गोल्ड जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत के घर जश्न का माहौल
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने के बाद जालंधर में हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही परिवार ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से मात दी थी। पढ़ें पूरी खबर

मैड संधू हत्याकांड को लेकर ऑडियो वायरल 
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन उर्फ मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से पोस्ट सामने आई थी। अब स्पेन से लक्की जोहल के नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हें चुनौती देते हुए कहा गया कि वे सामने आएं और उनसे ग्राउंड लेवल पर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें। पढ़ें पूरी खबर

दलित युवक की मौत मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त 
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संगरूर में एक दलित युवक की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है। आयोग ने पंजाब प्रशासन और पुलिस से 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई पूर्व विधायक और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल की शिकायत पर की गई है। आयोग ने संगरूर के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में मामले की निष्पक्ष जांच, पुलिस कार्रवाई, एफआईआर, संबंधित धाराओं, आरोपियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट की जानकारी मांगी गई है। पढ़ें पूरी खबर 

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का आयोजन  
चंडीगढ़ में रविवार को भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित 'सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन 2026' का भव्य आयोजन हुआ। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायु सेना के इकलौते परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की स्मृति और सम्मान में इस मेगा मैराथन का आयोजन किया गया जिसके एक हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed