{"_id":"6a92e48f74224c8c0b0f5b9d","slug":"video-commission-agents-continue-their-protest-in-kotkapura-mandi-over-the-rs55-crore-issue-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ के मामले को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मुक्तसर के आढ़तियों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा मंडी में 55 करोड़ के मामले को लेकर आढ़तियों का धरना जारी, मुक्तसर के आढ़तियों ने दिया समर्थन
कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में टीआर एग्रो इंडस्ट्री की ओर से आढ़तियों के करीब 55 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के मामले को लेकर आढ़ती एसोसिएशन का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान श्री मुक्तसर साहिब के आढ़तियों ने भी धरने में शामिल होकर संघर्ष को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। जिला प्रधान मनजिंदर सिंह काका के नेतृत्व में श्री मुक्तसर साहिब से करीब 50 आढ़ती कोटकपूरा पहुंचे और धरनास्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कोटकपूरा के आढ़तियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि आढ़तियों का फंसा हुआ भुगतान उन्हें मिल सके। श्री मुक्तसर साहिब के आढ़तियों ने टीआर एग्रो इंडस्ट्री के मालिकों को भी सलाह दी कि वे आढ़तियों के साथ बातचीत की मेज पर बैठकर इस मामले का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान अटकने के कारण आढ़तियों में रोष है और इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है।
धरने में पहुंचे आढ़तियों ने स्पष्ट किया कि जब तक 55 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान से जुड़े मामले का उचित समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष को समर्थन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कोटकपूरा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान उमेश गर्ग समेत अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।