{"_id":"692ac579d8167447b104dd19","slug":"video-bjp-will-contest-the-zila-parishad-and-panchayat-samiti-elections-in-moga-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव लड़ेगी भाजपा
पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज मोगा में पंजाब भाजपा के जनरल सचिव अनिल शरीन ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों और नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद अनिल शरीन ने बताया कि भाजपा पंजाब के सभी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ेगी और इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतर रही है। अनिल शरीन ने प्रशासन को अनुरोध व चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएं। पिछली बार पंचायत चुनावों के दौरान मौजूदा सरकार द्वारा की गई धक्केशाही को दोहराया न जाए। उन्होंने साफ कहा कि अगर चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी की गई, तो भाजपा कड़ा विरोध करेगी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव ईमानदारी और पारदर्शिता से होना अत्यंत आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।