Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
BJP organized a 'Seva Sankalp Sabha' (Service Pledge Meeting) in Faridkot to mark the completion of 25 years of PM Modi's public service.
{"_id":"6ac600bc4d9d392aee065c76","slug":"video-bjp-organized-a-seva-sankalp-sabha-service-pledge-meeting-in-faridkot-to-mark-the-completion-of-25-years-of-pm-modis-public-service-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर फरीदकोट में भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प सभा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर फरीदकोट में भाजपा ने मनाया सेवा संकल्प सभा कार्यक्रम
फरीदकोट के शहीद भगत सिंह पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा जिला फरीदकोट की ओर से ‘सेवा संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला फरीदकोट के अध्यक्ष संदीप सिंह ‘सन्नी’ बराड़ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश नेता परमपाल कौर मलूका ने विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम में भाई राहुल सिंह सिद्धू, डॉ. संजीव गोयल, जसपाल पंजगराईं, डॉ. रमणदीप सिंह, गगन सेठी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को देश के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।