फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five-year-old girl dies in assault by her step mother

सौतेली मां ने बच्ची से की मारपीट: आठ दिन बाद मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 06:21 PM IST
सार

मोहल्लावासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने घटना के पीछे संपत्ति संबंधी विवाद की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन
Five-year-old girl dies in assault by her step mother
गिरफ्तार आरोपी महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर पक्का सीड फार्म क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची की बठिंडा एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में उपचाराधीन थी। पुलिस ने मामले में उसकी सौतेली मां अक्को बाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा बच्ची की मौत के बाद पहले से दर्ज मामले में हत्या से संबंधित धारा जोड़ दी गई है। 

विज्ञापन


30 सितंबर को बच्ची से हुई थी मारपीट 
शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता गुरदित्त सिंह और सौतेली मां के साथ रहती थी। आरोप है कि 30 सितंबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर बच्ची को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बठिंडा एम्स रेफर किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी महिला गिरफ्तार 
सोमवार देर शाम उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने अक्को बाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बच्ची की गंभीर हालत के चलते पुलिस उसके बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही थी। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लावासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने घटना के पीछे संपत्ति संबंधी विवाद की आशंका भी जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed