{"_id":"6ac62ec854dc5a8c2407dd95","slug":"21-children-injured-in-a-road-accident-in-ludhiana-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में हादसा: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बस, 21 बच्चे हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में हादसा: बिजली के खंभे से टकराई स्कूल बस, 21 बच्चे हुए घायल
Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:06 PM IST
सार
स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 21 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया और हाईटेंशन तार बस पर गिर गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मंगलवार को सलेम टाबरी के अमर नगर में एक स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में करीब 21 बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा उखड़ गया और हाईटेंशन तार बस पर गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।
आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई बच्चों को चोटें आईं। वहीं, कुछ को अंदरूनी चोटें लगी हैं। घबराए परिजन बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लोगों ने हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया। चालक घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।