फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Another meeting regarding the demands of Roadways employees will be held on September 30.

रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर 30 सितंबर को फिर होगी बैठक

Thu, 24 Sep 2026 09:27 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:27 PM IST
Another meeting regarding the demands of Roadways employees will be held on September 30.
पंजाब रोडवेज पनबस,पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25-11 की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब के परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव के साथ सिविल सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों सहित वर्ष 2026 के बिल और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन के अनुसार, विभाग के निदेशक स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब के छुट्टी पर होने के कारण कुछ मुद्दों पर अंतिम निर्णय के लिए अगली बैठक 30 सितंबर को निर्धारित की गई है। यूनियन नेताओं ने बैठक में पीआरटीसी में वर्ष 2021 से कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच किए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों की ओर से स्पष्ट किया गया कि कर्मचारी की ज्वाइनिंग से लेकर पूरा रिकॉर्ड जांचा जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के रिकॉर्ड में सेवा के वर्ष कम पाए जाते हैं तो पिछले वर्षों का रिकॉर्ड जांचकर उसे पूरा करने की कार्रवाई की जाएगी। नई भर्ती में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिकता की मांग यूनियन ने नए भर्ती होने वाले कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर लेने तथा पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता देने की मांग रखी। यूनियन के अनुसार, परिवहन मंत्री ने तीन वर्ष वाली नीति लागू करने अथवा कांट्रैक्ट भर्ती प्रक्रिया अपनाने पर सहमति जताई तथा पहले से कार्यरत कर्मचारियों को भर्ती में छूट देकर शामिल करने और प्राथमिकता के आधार पर कांट्रैक्ट पर लेने का आश्वासन दिया। परिवहन सचिव ने भी कहा कि यूनियन की ओर से सुझाव प्राप्त होने के बाद सभी कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर लेने का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में 30 सितंबर की अगली बैठक में विस्तार से चर्चा कर समाधान निकालने की बात कही गई। पनबस सर्विस रूल की फाइल जल्द मंजूर करने के निर्देश बैठक में पनबस के सर्विस रूल से संबंधित वित्त विभाग में लंबित फाइल का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन के अनुसार, परिवहन मंत्री ने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों को फाइल को जल्द मंजूर करने के निर्देश दिए। परिवहन सचिव को भी इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया। मौके पर पनबस के एडीओ को बुलाकर वित्त विभाग में फाइल क्लीयर करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए तथा यूनियन नेताओं को भी साथ ले जाकर मामले को आगे बढ़ाने की बात कही गई। आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग यूनियन ने आंदोलन के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज कथित नाजायज मामलों को रद्द करने की मांग भी रखी। यूनियन के अनुसार, परिवहन मंत्री ने इस संबंध में गृह विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यूनियन की ओर से लंबे समय से बसों के बेड़े में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। बैठक में परिवहन मंत्री ने आने वाली नई बसों की संख्या में 25 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई। पीआरटीसी कर्मचारियों की लंबित तनख्वाह का मुद्दा उठा बैठक में पीआरटीसी कर्मचारियों की पूरी तनख्वाह अभी तक खातों में न पहुंचने का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन के अनुसार, परिवहन सचिव ने कर्मचारियों की लंबित तनख्वाह जल्द जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पीआरटीसी में ब्लैकलिस्ट, गैरहाजिर तथा अपील रिजेक्ट किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग पर भी चर्चा हुई। यूनियन के अनुसार, प्रबंधन निदेशक को ऐसे कर्मचारियों के मामलों में तत्काल कार्रवाई कर उन्हें जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। ईपीएफ, ईएसआई और सिक्योरिटी राशि से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग यूनियन ने ठेकेदारों से संबंधित ईपीएफ, ईएसआई तथा सिक्योरिटी राशि में कथित अनियमितताओं की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी। यूनियन के अनुसार, इन सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा वित्त विभाग के साथ हुई बैठक में यूनियन की ओर से शमशेर सिंह और रेशम सिंह गिल शामिल हुए। यूनियन के अनुसार, वित्त विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांगों को सुना और संबंधित फाइल को जल्द अंतिम रूप देकर सोमवार को वित्त विभाग से क्लीयर करवाकर परिवहन विभाग को भेजने की बात कही। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों से अपील की कि 30 सितंबर को होने वाली अगली बैठक तक सभी कर्मचारी डिपो में अपनी ड्यूटी एवं संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति सजग रहें तथा सही रिकॉर्ड तैयार कर विभाग को भेजने में सहयोग करें। यूनियन ने कहा कि अगली बैठक में मांगों पर अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। विभाग और यूनियन के बीच अगली बैठक 30 सितंबर को लिखित रूप में निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जमुई केस ग्राउंड रिपोर्ट: अमर उजाला की टीम जमुई घटना स्थल पर पहुंची; चौंकाने वाला सच सामने आया!

24 Sep 2026

सुजानपुर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो

कानपुर: बांगरमऊ से 62 किमी बहकर गंगा बैराज पहुंचा व्यापारी का शव

24 Sep 2026

Video: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन

24 Sep 2026

बादली में एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन

हांसी में प्लास्टिक ड्रमों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

24 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार की मौत; करीब 20 घायल

24 Sep 2026
विज्ञापन

बदायूं: भाजपा ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का विधायक ने किया स्वागत

24 Sep 2026

VIDEO: अखिलेश की पीडीए यात्रा में बारिश का खलल, जनसभा स्थल पर मौजूद रहे समर्थक

24 Sep 2026

धर्मपुर: डीएवी की राज्यस्तरीय बैडमिंटन दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न

24 Sep 2026

सीहोर: स्टेट हाईवे-15 के गड्ढों से हाहाकार, आज शाम तक मरम्मत नहीं तो ग्रामीण खुद भरेंगे गड्ढे

24 Sep 2026

वीडियो: नाहन बाजार में जेसीबी लाने पर लोगों ने जताई आपत्ति, संकरे मार्ग पर थमी आवाजाही

24 Sep 2026

VIDEO: बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

24 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक एमएलसी चुनाव की घोषणा, जिले में आचार संहिता लागू

24 Sep 2026

VIDEO: बारिश से राहत, तेज हवा से धान की फसल गिरी, अचानक बदल गया मौसम का मिजाज

24 Sep 2026

VIDEO: बारिश ने तो मौसम सुहावना किया, सब्जी मंडी में परेशान हुए व्यापारी, नाले में तैरती दिखी सब्जियां

24 Sep 2026

VIDEO: विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को बच्चों ने रंगों में उकेरा, चित्रकला प्रतियोगिता में चरावां के अश्क तिवारी प्रथम

24 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क, 25 सितंबर को होगा विसर्जन

24 Sep 2026

VIDEO: कूड़ा बीनने की आड़ में रेकी, फिर सुबह 3 बजे दुकानों पर हाथ साफ - गुलाब नगर में चोर गिरोह सक्रिय

24 Sep 2026

VIDEO: मंत्री राजभर बोले- भूमाफिया सपा का राज्य समझ रहे हैं, यह बाबा का राज्य है

24 Sep 2026

सोलन: शैलेंद्र बोले- कांग्रेस केंद्र के खिलाफ बीन बजाने से पहले अपने वादों का हिसाब देखे

24 Sep 2026

ब्रह्मपुरी स्कूल के चार छात्रों का दिल्ली फुटबॉल टीम में चयन

24 Sep 2026

बिहार के जमुई में बच्ची के साथ दरिंदगी! बिहार के नेताओं की आई प्रतिक्रिया, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल

24 Sep 2026

पंजाब सरकार ने 518 गोशालाओं के 100 करोड़ से अधिक के बिजली बिल किए माफ

24 Sep 2026

कानपुर: कैंट के खिलाड़ियों का अंडर-14 क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू

24 Sep 2026

कानपुर: 70वीं जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

24 Sep 2026

रायबरेली पहुंचा अखिलेश का समाजवादी रथ, पोस्टर वार से गरमाई सियासत; समझें पूरी गुणा-गणित

24 Sep 2026

सिरमौर: एनएसएस दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प, पीजी कॉलेज नाहन में दिखी सिरमौरी संस्कृति की झलक

24 Sep 2026

बिलासपुर: चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन; ₹1500 और 5 लाख रोजगार का मुद्दा उठा

24 Sep 2026

कुल्लू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुतला जलाने को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की

24 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed