Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A grand Nagar Kirtan was organized in Tarn Taran to mark the 365th birth anniversary of Shaheed Baba Jeevan Singh Ji.
{"_id":"6a97f07cadb4b2eeb50a1308","slug":"video-a-grand-nagar-kirtan-was-organized-in-tarn-taran-to-mark-the-365th-birth-anniversary-of-shaheed-baba-jeevan-singh-ji-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्मदिवस पर विशाल नगर कीर्तन सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्मदिवस पर विशाल नगर कीर्तन सजाया
शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 365वें जन्मदिवस को समर्पित श्री गुरु अर्जन देव जी सरां से एक विशाल नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ सजाया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में हुई।
नगर कीर्तन में संगत ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह नगर कीर्तन तरनतारन शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ विभिन्न गांवों से गुजरकर पहूविंड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा।
नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा गुरु जस का गायन किया गया।
रास्ते में विभिन्न स्थानों पर संगतों की ओर से नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह गतका दल के बच्चों ने गतके के जौहर दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में संगत एकत्रित हुई।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार बलविंदर सिंह वैईपूई, श्री दरबार साहिब तरनतारन के मैनेजर हरजिंदर सिंह पट्टी तथा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।