Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A branch-level national group singing competition, organized by Bharat Vikas Parishad, will be held in Kotkapura on October 21.
{"_id":"6ad72de11f0b2784fe09c0a7","slug":"video-a-branch-level-national-group-singing-competition-organized-by-bharat-vikas-parishad-will-be-held-in-kotkapura-on-october-21-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभक्ति के गीतों पर आधारित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 21 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 9:30 बजे स्थानीय अशोका मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक लाला लाजपत राय पार्क में आयोजित की जाएगी। परिषद की मुख्य शाखा के अध्यक्ष कपिल गोयल ,स्वामी विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष नरेश गोयल, दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा और प्रोजेक्ट इंचार्ज वरिंदर कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी समूहों के रूप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में संस्था के प्रांतीय सलाहकार नरेशपाल कांसल व सुभाष गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीमें 25 अक्टूबर को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित होने वाली प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।