{"_id":"6953bd077834b5a0880ac2ee","slug":"sarita-kadian-from-panchkula-won-rs-7-50-lakh-in-kbc-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला की सरिता कादियान ने केबीसी में जीते 7.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला की सरिता कादियान ने केबीसी में जीते 7.50 लाख रुपये
कौन बनेगा करोड़पति में पंचकूला सेक्टर -10 निवासी सरिता कादियान ने 7.50 लाख रुपये जीते। 25 दिसंबर को शो प्रसारित होने के बाद उन्हें उनके स्कूल में गांव गणेशपुर के सरपंच और पदाधिकारियोंं की ओर से सम्मानित किया। अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल गांव गणेशपुर बरवाला में शिक्षक हैं। प्ले एलांग से खेलते हुए उन्हें टॉप टेन मेंं होने के दौरान यह मौका मिला है। वह छठी बार कोशिश करते हुए कौन बनेगा करोड़पति शो की सीट पर पहुंची। वह 15 साल से लगातार केबीसी मेंं जाने के लिए कोशिश कर रही थीं। उनकी यह कोशिश वर्ष 2025 में सफल हुई। उनके पति समुंदर सिंह ने उनका हमेशा साथ दिया और उत्साह बढ़ाया। किसी भी काम को करने में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। अगर व्यक्ति मेहनत करेगा तो उसे सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने सदी के महानायक और केबीसी को होस्ट करने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के बारे में बताया कि वह बहुत ही सरल आदमी है। उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन से जब मैंने अपनी टीजीटी में असफलता के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि व्यक्ति को प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। अगर कोई पूरे मन से प्रयास करेगा तो उसे सफलता जरूर मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।