{"_id":"69931e15cfaf1107f405718c","slug":"punjab-daylight-killings-gang-wars-and-drone-smuggling-rock-punjab-thousands-arrested-in-operation-prahar-2-0-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिनदहाड़े हत्याएं, गैंगवार और ड्रोन तस्करी से दहला पंजाब; ऑपरेशन प्रहार 2.0 में हजारों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिनदहाड़े हत्याएं, गैंगवार और ड्रोन तस्करी से दहला पंजाब; ऑपरेशन प्रहार 2.0 में हजारों गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:10 PM IST
Link Copied
पंजाब में अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि कानून का डर सड़कों से गायब होता दिख रहा है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, सार्वजनिक स्थलों पर कत्ल हो रहे हैं और गैंगवार खुलेआम चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस ने ‘गैंगस्टर पर वार’ और ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ जैसे अभियान जरूर शुरू किए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि गोलियों की आवाज थम नहीं रही और कानून व्यवस्था कठघरे में खड़ी नजर आ रही है।बीते कुछ दिनों की घटनाएं हालात की गंभीरता बयान करती हैं। जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। तरनतारन में लॉ कॉलेज के छात्र ने एकतरफा प्यार में सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर खुद भी जान दे दी। बठिंडा में लाल सूटकेस में युवती का शव मिला। फरीदकोट और नाभा में आपसी रंजिश व पारिवारिक विवाद में हत्याएं हुईं। गढ़शंकर में बुजुर्ग महिला को गोलियों से भून दिया गया, जबकि नाभा में एक पुलिस मुलाजिम पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पंजाब की पाकिस्तान से लगती 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में ड्रोन के जरिए हथियारों और नशे की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने वर्ष 2025 में पश्चिमी कमान के तहत 380 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 200 से ज्यादा हथियार, 278 ड्रोन जब्त किए और 53 पाकिस्तानी घुसपैठियों/तस्करों को गिरफ्तार किया। एके-47, एके-56, विदेशी राइफलें और आरडीएक्स की बरामदगी बढ़ना भी चिंता का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।