{"_id":"694232a3cc27e3bb050dade3","slug":"kabaddi-tournament-promoter-rana-balachauriya-shot-dead-wife-inconsolable-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबड्डी टूर्नामेंट में प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी टूर्नामेंट में प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
मोहाली के सोहाना में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मारे गए 30 साल के प्रमोटर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की चार दिसंबर को शादी हुई थी। हमलावरों ने सेल्फी लेने के बहाने नजदीक से उसके सिर में गोली मारी थी। आज फेज-6 सिविल अस्पताल में राणा का पोस्टमार्टम होगा।इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने साेशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर ली है। कहा है कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है। हमलावर तीन से चार थे और उन्होंने चार से पांच राउंड फायर किए। सभी बोलेरो और मोटरसाइकिलों पर भागे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राणा बलाचौरिया की 4 दिसंबर को ही शादी हुई थी। हत्या की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। हमले की सूचना के बाद फोर्टिस अस्पताल के बाहर परिवार, रिश्तेदार व समर्थकों का तांता लग गया। इस बीच पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस को मौके से .32 बोर की पिस्टल के चार से पांच खाली खोल मिले। चाचा संजीव कंवर ने फोर्टिस अस्पताल से बाहर आकर बताया कि राणा बलाचौरिया की सगी बहन को आज इटली जाना था लेकिन भाई की मौत की खबर सुनने के बाद बहन ने अपनी फ्लाइट कैंसल कर दी। फोर्टिस अस्पताल में राणा बलाचौरिया की पत्नी भी मौके पर पहुंची। मौत की खबर सुनने के बाद मां, पत्नी व बहन का रो-रो कर बूरा हाल था। राणा बलाचौरिया की 6 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।