{"_id":"6a0d61847f61d554020741ac","slug":"chandigarh-implements-no-vehicle-day-dc-arrives-on-foot-buses-sparsely-staffed-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ‘नो व्हीकल डे’ लागू: डीसी पैदल पहुंचे, बसों में कम दिखे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ‘नो व्हीकल डे’ लागू: डीसी पैदल पहुंचे, बसों में कम दिखे कर्मचारी
चंडीगढ़ में आज अफसरशाही नो व्हीकल डे पर अमल कर रही है। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक बुधवार साइकिल या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। डीसी निशांत कुमार यादव पैदल ही आफिस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत और प्रदूषण में कमी लाना है। बुधवार को अधिकारी और कर्मचारी बस से कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक बुधवार साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों से कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। हालांकि कुछ कर्मचारी वाहनों पर पहुंचे। यूटी सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से निजी कारों के उपयोग से बचने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।