{"_id":"69241e8ab3e064cd8d039e85","slug":"breaking-news-bollywood-s-he-man-dharmendra-passes-away-deol-family-and-bollywood-mourn-2025-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Breaking News: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन, देओल परिवार और बॉलीवुड में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Breaking News: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन, देओल परिवार और बॉलीवुड में शोक
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र लंबे समय से अस्वस्थ थे और पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया था, जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आज एक्टर के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद उनके फैंस को एक बार फिर टेंशन होने लगी थी, क्योंकि इससे पहले एक्टर की मौत की अफवाह फैली थी, जिससे पूरा देश सदमे में आ चुका था। अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना शुरू हो गया । इससे पहले भी धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। हेमा मालिनी, ईशा देओल और परिवार के तमाम सदस्यों के अलावा एक्टर के सभी करीबी और अपने पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आए। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी यार को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पवनहंस पहुंचे। दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।