{"_id":"696a19c4262e6c148e0249bc","slug":"aap-leader-murdered-in-broad-daylight-in-hoshiarpur-assailants-on-a-motorcycle-opened-fire-2026-01-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में AAP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में AAP नेता की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
होशियापुर के टांडा उड़मुड़ के गांव मियानी में आम आदमी पार्टी नेता की हत्या हुई है। वीरवार शाम गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने सतकरतार हार्डवेयर की दुकान पर दनादन गोलियां बरसाईं। इस हमले में दुकानदार और आप से जुड़े नेता बलविंदर सिंह सतकरतार (पुत्र अवतार सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुकान पर मौजूद गांव मटीयाना निवासी लखविंदर सिंह कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद गांववासियों ने घायल लखविंदर सिंह को टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। लखविंदर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस गोलीबारी की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। गांव के लोग सहमे हुए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और थाना प्रभारी नागरा ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और हमलावरों की शीघ्र पहचान की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।