{"_id":"6a99441e8dd6c133870f9c83","slug":"video-newly-appointed-ig-of-amritsar-border-range-gurpreet-singh-bhullar-has-assumed-charge-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर बार्डर रेंज के नवनियुक्त आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर बार्डर रेंज के नवनियुक्त आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने संभाला पदभार
अमृतसर बार्डर रेंज के नवनियुक्त आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने नशा तस्करी, संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही।
आईजी भुल्लर ने कहा कि पाकिस्तान से लगती लंबी सीमा के कारण बार्डर रेंज बेहद संवेदनशील है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाएगा। नदी क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशे के हॉटस्पॉट इलाकों पर विशेष नजर रहेगी। एसएसपी के साथ बैठक कर पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सिविल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर करने और नशा मुक्ति के प्रयास किए जाएंगे।
आईजी ने कहा कि हाल में अटारी सीमा के पास ड्रोन गिरने की घटना को देखते हुए वह अटारी से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। नशा तस्करों की वित्तीय जांच कर उनकी संपत्तियों और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।