फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Power outage at ESI Hospital causes inconvenience to patients; doctors are conducting examinations in the open

Amritsar News: ईएसआई अस्पताल में बिजली गुल, मरीजों को परेशानी, डॉक्टर खुले में कर रहे जांच

Thu, 03 Sep 2026 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 03 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Power outage at ESI Hospital causes inconvenience to patients; doctors are conducting examinations in the open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ईएसआई अस्पताल में बिजली गुल होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हुई। डॉक्टरों को मरीजों की जांच खुले आसमान के नीचे करनी पड़ी।

अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अश्विनी कुमार ने बताया कि सोमवार को भंडार कक्ष के पास बिजली के कमरे में आग लगी थी। इसी कारण बिजली बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारी काम कर रहे हैं और जल्द ही बिजली चालू हो जाएगी। सामान्य मरीजों की जांच वरिष्ठ और कनिष्ठ डॉक्टर कर रहे हैं। गंभीर मरीजों को गुरु नानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed