Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Hockey player Manmeet Singh accorded a grand welcome at Amritsar airport upon his return after winning the Junior Asia Cup.
{"_id":"6aa946026148bb807a0c353e","slug":"video-hockey-player-manmeet-singh-accorded-a-grand-welcome-at-amritsar-airport-upon-his-return-after-winning-the-junior-asia-cup-2026-09-15-1789478402","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जूनियर एशिया कप जीतकर लौटे हॉकी खिलाड़ी मनमीत सिंह का अमृतसर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जूनियर एशिया कप जीतकर लौटे हॉकी खिलाड़ी मनमीत सिंह का अमृतसर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
चीन में आयोजित जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हॉकी खिलाड़ी मनमीत सिंह का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। मनमीत के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और खेल प्रेमियों ने उन्हें फूलों की मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई गई।
हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पहुंचे परिजनों और समर्थकों ने मनमीत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। घर लौटने पर परिवार में भी खुशी और गर्व का माहौल रहा।
मीडिया से बातचीत में मनमीत सिंह ने कहा कि एशिया कप का स्वर्ण पदक लेकर पंजाब लौटना उनके लिए बेहद गर्व का पल है। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह उपलब्धि हासिल की। अब उनका अगला लक्ष्य जूनियर वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन को दिया।
मनमीत के पिता वरिंदरप्रीत सिंह ने कहा कि बड़े बेटे हार्दिक सिंह के बाद छोटे बेटे मनमीत ने भी देश के लिए पदक जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार के साथ पंजाब और देश के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने पंजाब के युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि भविष्य में और खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि मनमीत आने वाले समय में एशियाई खेलों और ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।