Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Great enthusiasm among the pilgrims traveling to Pakistan for the Prakash Parv of Guru Nanak Dev Ji
{"_id":"6b01712aa2f7cf1dfc0c4ee3","slug":"video-great-enthusiasm-among-the-pilgrims-traveling-to-pakistan-for-the-prakash-parv-of-guru-nanak-dev-ji-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाली संगत में भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाली संगत में भारी उत्साह
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करने जाने वाली संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मुख्य कार्यालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने वीजा लगे पासपोर्ट लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं के चेहरों पर बिछड़े गुरुधामों के दर्शन करने की खुशी साफ झलक रही थी।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान यात्रा के लिए करीब 8,000 पासपोर्ट जमा करवाए गए थे, जिनमें से लगभग 1,800 श्रद्धालुओं के वीजा मंजूर हुए हैं। वहीं, कागजी कार्रवाई में कमी के कारण छह श्रद्धालुओं के वीजा रद्द किए गए हैं।
वीजा प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब का शुक्राना करते हुए कहा कि बिछड़े हुए गुरुधामों के दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पहले भी पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन कर चुके हैं और इस बार परिवार के सदस्यों व साथियों के साथ जत्थे में शामिल होकर जा रहे हैं।
संगत को यात्रा के दौरान ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब और लाहौर सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं ने दोनों देशों की सरकारों से अधिक से अधिक लोगों को वीजा देने और धार्मिक यात्रा की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग की।
संगत ने करतारपुर गलियारा दोबारा खोलने और एक दिन की यात्रा के लिए पासपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त करने की अपील भी की। श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे अधिक संख्या में श्रद्धालु गुरु साहिब के पवित्र स्थान के दर्शन कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को खालसाई जाहो-जलाल और जयकारों की गूंज के बीच रवाना होगा। प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।