फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress protests outside the Civil Lines police station in Amritsar; politics heats up following the detention of former Chairman Dinesh Bassi.

अमृतसर में थाना सिविल लाइन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को हिरासत में लेने पर गरमाई राजनीति

Mon, 05 Oct 2026 03:52 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:52 PM IST
Congress protests outside the Civil Lines police station in Amritsar; politics heats up following the detention of former Chairman Dinesh Bassi.
अमृतसर में कांग्रेस नेता एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी को पुलिस द्वारा थाने में बैठाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। सोमवार को कांग्रेस के पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आरोप लगाया कि बस्सी को पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर हिरासत में रखा गया है। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता विकास सोनी ने कहा कि दिनेश बस्सी के थाने पहुंचने के बाद उनके साथ कई पार्षद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सिविल लाइन थाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे एसएचओ के कमरे में सामान्य बातचीत कर रहे थे, लेकिन एक फोन कॉल के बाद पुलिस का रवैया बदल गया। इसके बाद अन्य नेताओं को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा गया और थाने का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने तथा मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और धक्के देकर थाने से बाहर निकाल दिया। नेताओं ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। बॉक्स राजनीतिक दबाव में पुलिस के काम करने का आरोप प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता पवन रखड़ा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जिस जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले का हवाला दिया जा रहा है, उसमें दिनेश बस्सी का नाम नहीं है और मामला उनके बेटे से संबंधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित जांच के मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता विकास सोनी ने यह भी आरोप लगाया कि बस्सी को थाने के अंदर रखकर उन पर खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाने का दबाव बनाया जा सकता है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने चेतावनी दी कि यदि दिनेश बस्सी को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। नेताओं ने कहा कि थाना सिविल लाइन के बाहर धरना देने के साथ-साथ ऊंचे पुल पर जाम लगाने और अमृतसर बंद करवाने तक का फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कथित राजनीतिक दबाव और पुलिस की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले

05 Oct 2026

गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर फिरोजपुर में हुआ विशेष ड्रोन शो

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

05 Oct 2026

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई एसयूवी, परिवार के चार लोग घायल

05 Oct 2026

रायबरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, मैदान में गिरकर बेहोश

05 Oct 2026
विज्ञापन

कुल्लू में रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी ‘एक शाम पंछी के नाम’, केआर पंछी को मिला ‘सूत्रधार कला रत्न सम्मान’

05 Oct 2026

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

विज्ञापन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

राजस्थान: बस से अचानक उठा धुआं, फिर भड़की आग; 13 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

05 Oct 2026

उज्जैन: दशमी पर भस्म से सजे बाबा महाकाल, भांग से बनाया चंद्रमा और ॐ; दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 Oct 2026

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed