{"_id":"6ac365a8bbda0157640eec50","slug":"video-district-level-camp-under-the-leprosy-awareness-campaign-in-amritsar-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय कैंप का आयोजन
विश्व कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत श्री गुरु रामदास कुष्ठ आश्रम, अमृतसर में जिला स्तरीय विशेष कैंप लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन के दिशा-निर्देश और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि विज के नेतृत्व में जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. सुनीता की ओर से आयोजित कैंप में आश्रम में रह रहे करीब 100 कुष्ठ रोगियों को एमसीआर फुटवियर और अल्सर केयर किट वितरित की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोगियों का मेडिकल चेकअप भी किया।
डॉ. रश्मि विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगियों को आवश्यक उपचार, स्वास्थ्य सुविधाएं और देखभाल से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। एमसीआर फुटवियर और अल्सर केयर किट देने का उद्देश्य पैरों से संबंधित जटिलताओं से बचाव और रोगियों के दैनिक जीवन को आसान बनाना है।
जिला लेप्रोसी अधिकारी डॉ. सुनीता ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों, उपचार और दवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शरीर पर लाल, सफेद या तांबे रंग का ऐसा निशान, जिसमें छूने या गर्म-ठंडे का अहसास न हो, कुष्ठ रोग का संभावित लक्षण हो सकता है। हाथ-पैरों पर बिना स्पष्ट कारण छाले या घाव होना भी इसका संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसका उपचार मुफ्त उपलब्ध है।
जिला एमईआईओ अमरदीप सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज को उन्हें सम्मान और सहयोग देना चाहिए। कैंप में सुपरवाइजर गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, मनजिंदर कौर सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।