{"_id":"6abf46e6564c0031060b2c5f","slug":"video-body-of-young-man-found-by-the-roadside-in-jandiala-heart-attack-suspected-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हार्ट अटैक की आशंका
जंडियाला इलाके में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान तरसिक्का निवासी जोबनजीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में जोबनजीत सिंह की मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, मृतक पहले से शारीरिक रूप से कमजोर था और आशंका है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई हो सकती है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से मामले को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।