Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
5-km marathon to be held in Amritsar on October 11; AAP youth wing completes preparations.
{"_id":"6ac5dd9c06d661212c0ace72","slug":"video-5-km-marathon-to-be-held-in-amritsar-on-october-11-aap-youth-wing-completes-preparations-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 11 अक्तूबर को होगी 5 किलोमीटर मैराथन, ‘आप’ यूथ विंग ने पूरी की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 11 अक्तूबर को होगी 5 किलोमीटर मैराथन, ‘आप’ यूथ विंग ने पूरी की तैयारियां
आम आदमी पार्टी की ओर से 11 अक्टूबर को अमृतसर में 5 किलोमीटर मैराथन करवाई जाएगी। इसे लेकर पार्टी के यूथ विंग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत पार्टी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों से मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
नेताओं ने बताया कि मैराथन रणजीत एवेन्यू स्थित कुलचा लैंड वाले टी-प्वाइंट से शुरू होगी। इसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन स्कैन के माध्यम से होगा और उन्हें टी-शर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार भी रखे गए हैं।
हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले के तहत अमृतसर में बड़े स्तर पर मैराथन करवाई जा रही है।
हॉकी टीम के स्वागत में नहीं पहुंचने पर दी सफाई
भारतीय हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पंजाब पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के सवाल पर हरभजन ईटीओ ने कहा कि जिस दिन टीम ने स्वर्ण पदक जीता, उसी दिन उनकी खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जरमनजीत सिंह रसूलपुर समेत खिलाड़ियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों को डीएसपी और पीसीएस स्तर की नौकरियां दी हैं और सरकार विजेता खिलाड़ियों का पूरा सम्मान करती है।
मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि मोहाली, जालंधर और बठिंडा के बाद अब अमृतसर में मैराथन करवाई जा रही है। बठिंडा में 20 हजार से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। उन्होंने अमृतसरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
राजासांसी की हलका इंचार्ज सोनिया मान ने कहा कि सरकार केवल फोटो और बुके तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में खेल मैदान बनाने के साथ खिलाड़ियों को नौकरी और सम्मान देने पर भी काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।