{"_id":"6ac6297e5fc44737e60a4ae3","slug":"dfsc-hears-the-grievances-of-commission-agents-in-gurdaspur-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103398-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गुरदासपुर में डीएफएससी ने सुनीं आढ़तियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गुरदासपुर में डीएफएससी ने सुनीं आढ़तियों की समस्याएं
Wed, 07 Oct 2026 04:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। धान की फसल की खरीद को लेकर डीएफएससी गुरदासपुर अमनजीत सिंह ने बुधवार को आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि सीजन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। डीएफएससी ने आढ़तियों से किसानों को सूखा धान मंडियों में लाने के लिए जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि धान की कटाई सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक ही की जाए। शाम छह बजे से सुबह दस बजे तक कटाई पर सख्त मनाही है। जिले की सभी खरीद एजेंसियों को मंडियों में आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बारदाने, सफाई, पीने का पानी और बिजली शामिल हैं। किसानों से भी अपील की गई कि वे सूखी फसल ही मंडियों में लाएं ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।