फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   CM Directs Officials to Resolve Farmers’ Issues Promptly in Umaria

उमरिया: किसानों से सीधे संवाद पर जोर, उमरिया में बलराम कृषि महोत्सव में सीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 07:43 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:43 PM IST
CM Directs Officials to Resolve Farmers’ Issues Promptly in Umaria

उमरिया जिले के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीक, खेती में नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और उमरिया जिले के किसानों की स्थिति तथा उन्हें मिल रही योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से जिले में किसानों की स्थिति और उनकी प्रमुख समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि किसानों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये भी पढ़ें- एमपी: मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले- राहुल गांधी की राजनीति 30 साल पीछे चल रही, 26 की उम्र वाला काम 57 में कर रहे

किसान चौपाल के जरिए सीधे संवाद के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया कलेक्टर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से किसान चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर किसानों से सीधे संवाद का माध्यम बनें। इसमें किसानों की समस्याएं मौके पर सुनी जाएं और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर उमरिया ने जिले की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्य करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

योजनाओं और आधुनिक खेती की दी जानकारी
बलराम कृषि महोत्सव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, उत्पादन बढ़ाने, कृषि क्षेत्र में नवाचार करने तथा शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने कृषि विभाग की योजनाओं और खेती से संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। महोत्सव के माध्यम से किसानों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब किसान चौपालों के जरिए किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्करों और बच्चों को फूड सेफ्टी व स्वस्थ आहार के प्रति किया जागरूक

कानपुर में पांच दिन बाद जगेगी उम्मीद, दो लाख आबादी को जल्द मिलेगी बिजली

30 Sep 2026

एलपीयू हिंसा में बाहरी लोगों की एंट्री का शक? नकाबपोश, वॉकी-टॉकी और लूटपाट की जांच तेज

नूंह: पटेल वाटिका में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, ज्ञानेश कुमार पर बोले राज बब्बर

30 Sep 2026

Video: नामांकन प्रक्रिया के बाद अखिलेश यादव बोले- सरकार ने पहले दिन से भेदभाव का रवैया अपनाया

30 Sep 2026
विज्ञापन

Video: बांसकार महासम्मेलन में केशव मौर्य बोले- पढ़ाई पहली प्राथमिकता, स्वरोजगार पर दें जोर

30 Sep 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सिख सम्मेलन, मंच पर नजर आए संगठन के प्रमुख पदाधिकारी

30 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंद्रिका देवी मंदिर के पास बढ़ा गोमती का जलस्तर, श्रद्धालुओं को हो रही मुश्किल

30 Sep 2026

VIDEO: सीईओ ने राम मंदिर में तैनात कर्मियों की शुरू की स्क्रीनिंग, और अधिक सुदृढ़ होंगी व्यवस्थाएं

30 Sep 2026

VIDEO: रामशंकर के बाद सुभाष पर थी बैंक में राशि जमा कराने की जिम्मेदारी, आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की हुई पड़ताल

30 Sep 2026

VIDEO: रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी क्षेत्र में खलबली

30 Sep 2026

Video: गोमती नदी में कूदे युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया, लोन की किस्तों से था परेशान

30 Sep 2026

Video: मांगों को लेकर गांधी प्रतिमा पर एक्स आर्मी मैन का धरना-प्रदर्शन

30 Sep 2026

Video: बांसकार समाज महासम्मेलन में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की उठी मांग

30 Sep 2026

मोगा में पेड़ की डाल काटने से रोकने पर हुए विवाद में एक की हत्या

चंडीगढ़ हेड कॉन्स्टेबल मर्डर: बेटे अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन गिरफ्तार, साहिल की तलाश

Video: जर्जर हालत में विकास दीप बिल्डिंग, कभी भी गिर सकता है हिस्सा

30 Sep 2026

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद BJP-कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति में बदलाव की तैयारी

30 Sep 2026

Video: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन

30 Sep 2026

हापुड़: पिलखुवा में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप

30 Sep 2026

एक अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, फिरोजपुर मार्केट कमेटी ने पूरी की तैयारियां

ज्ञानेश कुमार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं: कुशाल भारद्वाज, माकपा ने जोगिंद्रनगर में किया धरना

30 Sep 2026

नैनीताल: मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

30 Sep 2026

दो अक्तूबर को हमीरपुर में रहेगा 'नो UPI डे', 20 व्यापार मंडलों का समर्थन; ग्राहकों से नकदी लाने की अपील

VIDEO: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोंचा, तड़पकर मौत

30 Sep 2026

VIDEO: यूपी में कानून व्यवस्था पर बोले अखिलेश यादव- सरकार और अधिकारियों पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

30 Sep 2026

Video: भाजपा ने चला ब्राह्मण दांव, साधे एक तीर से कई निशाने; यूजीसी मुद्दे को बैलेंस करने की कोशिश

30 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर के किसानों के उत्पाद अब ऑनलाइन भी बिकेंगे, एफपीओ तैयार करेगा अपना ऐप; हर शनिवार लगेगा समूह मेला

30 Sep 2026

Video: प्रदेश के दोनों संभागों से मिले मानसून की विदाई के संकेत

30 Sep 2026

Video: ध्वस्त होगा अवैध एसए अपार्टमेंट, नए सिरे से जारी होगा नोटिस

30 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed